• CURRENT DATE & TIME

Table of Contents

Jharbhoomi Jharkhand 2026 – ऑनलाइन जमीन रिकॉर्ड संबंधित जानकारी

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में हम आपको झारखंड राज्य के राजस्व विभाग से जुड़ी एक खास वेबसाइट के बारे में जानकारी देंगे। जो Jharbhoomi झारखंड भूलेख पोर्टल (Jharkhand Bhulekh Portal) राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी भूमि से जुड़ी जानकारी जैसे खाता, खेसरा, रजिस्टर-II, नक्शा आदि ऑनलाइन देख सकते हैं। यह पोर्टल jharbhoomi.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं।

📌Official Portal: jharbhoomi.jharkhand.gov.in

Jharbhoomi पर उपलब्ध भूमि अभिलेख

भूमि अभिलेख का नामविवरण (Details)
Online Khatiyan (ऑनलाइन खतियान)ज़मीन के मालिक का नाम, खाता संख्या, रकबा, खेसरा विवरण
Khesra Number Details (खेसरा विवरण)खेसरा संख्या के अनुसार भूमि की स्थिति, प्रकार, स्वामित्व
Mutation Status (नामांतरण स्थिति)किसी भूमि के नामांतरण आवेदन की स्थिति
Register-II Copy (पंजीयन भाग-द्वितीय)दाखिल-खारिज (Mutation) से जुड़ी प्रविष्टियाँ
Tax Payment Records (लगान/भूमि कर भुगतान)ऑनलाइन लगान भुगतान की रसीद और स्थिति
Lagaan Receipt Print (रसीद प्रिंट)भुगतान के बाद लगान रसीद डाउनलोड या प्रिंट करने की सुविधा
Land Type Classification (भूमि प्रकार)ज़मीन कृषि योग्य है या नहीं, सरकारी/निजी, वनभूमि आदि
Apna Khata (अपना खाता)गांव, ज़िला, खाता संख्या से स्वामित्व जानकारी निकालना
Land Map (नक्शा सेवा)प्लॉट/खेसरा आधारित ज़मीनी नक्शे की जानकारी
Application for Mutation (नामांतरण आवेदन)नया नाम जोड़ने या भूमि हस्तांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन सुविधा

Also Read: Apna Khata

झारखंड भूलेख पोर्टल की विशेषताएं

आप झारखंड भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन खसरा / खाता विवरण आसानी से देख सकते हैं। ऑनलाइन झारखंड का (Land Map / Bhunaksha) मैप नक्शा भी देख सकते हैं।

और इसी के साथ रजिस्टर-II भी डाउनलोड कर सकते हैं। लगान भुगतान को भी कर सकते हैं। म्यूटेशन (नामांतरण) की जानकारी भी आसान तरीके से देख सकते हैं। इसी के साथपोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करके निवारण कर सकते हैं।

झारखंड भूलेख पोर्टल का उपयोग कैसे करें

झारखंड के भूलेख का ऑनलाइन प्रयोग करने और इसके राजस्व रिकॉर्ड संबंधित जानकारी को देखने के लिए एक प्रक्रिया के साथ यूज कर सकते हैं जैसे खेसरा / खाता विवरण देखने की प्रक्रिया से सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा जो jharbhoomi.jharkhand.gov.in खाता और खेसरा विवरण देख सकते हैं।

अपने जमीन का रिकॉर्ड देखने के लिए जिला, अंचल, हल्का, मौजा गांव के नाम को भरना होगा और दूसरे तरीके से जमीन का खाता संख्या / खेसरा संख्या, खतौनी नंबर के साथ जानकारी स्क्रीन पर देख सकते हैं।

📌Official Portal: jharbhoomi.jharkhand.gov.in

ऑनलाइन रजिस्टर-II देखे

सबसे पहले झारखंड भूलेख की ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करना पड़ेगा। रजिस्टर-II विकल्प चुनना होगा। इसमें ज़रूरी विवरण भरें और PDF डाउनलोड करें। फिर ऑनलाइन लगान भुगतान करें। पूरी जानकारी जिला, अंचल आदि को भरना होगा, खाता खोजें, बकाया देखें और भुगतान करें पर जाकर देख सकते हैं।

भूमि नक्शा (Bhunaksha) कैसे देखें:

झारखंड भूलेख पोर्टल पर झारखंड जमीन का भूमि नक्शा देखने के लिए इसकी वेबसाइट पर भूमि नक्शा देखें पर जाएं, आपने जिला, अंचल, मौजा गांव को सेलेक्ट करें और प्लॉट संख्या भरें, नक्शा दिखाई देगा। जिसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ओर इसी के साथ ऑनलाइन शिकायत / फीडबैक शिकायत फॉर्म भरकर सबमिट भी कर सकते हैं। होने के बाद ट्रैकिंग नंबर से शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं। जरूरी दस्तावेज (नामांतरण / रजिस्टर-II के लिए) जमीन से संबंधित दस्तावेज रसीद, बही खाता, पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन पत्र इत्यादि।

झारभूमि (Jharkhand) डिवीजन वाइज जिले की सूची

डिवीजन का नाममुख्यालयअंतर्गत जिले
उत्तर छोटानागपुर (North Chotanagpur)हजारीबागबोकारो, चतरा, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़
दक्षिण छोटानागपुर (South Chotanagpur)रांचीगुमला, खूंटी, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा
कोल्हान (Kolhan)चाईबासापूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
संथाल परगना (Santhal Pargana)दुमकादेवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज
पलामू (Palamu)मेदिनीनगर (डालटनगंज)गढ़वा, लातेहार, पलामू

📌Official Portal: jharbhoomi.jharkhand.gov.in

झारखंड भूलेख पोर्टल के लाभ

झारखंड भूलेख पोर्टल पर अनेक प्रकार से लाभ मिलता हैं खासकर किसानों ओर सीमांत क्षेत्र श्रमिकों को कहीं से भी भूमि की जानकारी कर सकते हैं। इसमें समय और पैसे की बचत होती हैं। पारदर्शिता बनी रहती है। सरकारी कामों के लिए दस्तावेज तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं।

Jharkhand bhulekh उपलब्ध सेवाएं

झारखंड भूलेख पोर्टल वेबसाइट पर भूमि संबंधित रिकॉर्ड जानकारी को विभिन्न प्रकार से प्रकाशित करता है इसमें आपको आसान तरीके से जमीन की जो भी जानकारी हैं सारी एक ऑनलाइन माध्यम से दे दी जाती हैं। जिसमें बात करें इसके प्लेटफार्म पर डैशबोर्ड की सुविधा, परिशोधन रिलेटेड जानकारी दी जाती हैं।

ऑनलाइन लगान भुगतान जैसे सुविधा भी दी जाती हैं। Revenue court Management system, Nibandhan, Complaints Monitoring System , All District Information आदि प्रकार से झारखंड भूलेख पर सुविधाएं सेवाएं प्रदान करता हैं।

झारखंड भूलेख पोर्टल Contact Details

यदि आपको अपनी ज़मीन से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या पोर्टल इस्तेमाल करने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारी का नामपदनामसंपर्क नंबरईमेल आईडी
श्री चन्द्रशेखर (I.A.S)सचिव (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)06512446066revenue_prinsec[at]yahoo[dot]co[dot]in
श्री भोर सिंह यादव (I.A.S)निदेशक, भूमि अभिलेख एवं सर्वेक्षण निदेशालय06512446066dolrjhh[at]gmail[dot]com

नोट

इस लेख में दी गई सारी जानकारी इंटरनेट स्रोतों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुटाई गई है और इसे एक वेबपेज फॉर्मेट में आपके लिए सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है।