अपना खाता राजस्थान नामांतरण (मालिकाना हक बदलवाने) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Hello Friends आज इस टॉपिक में बात करेंगे की आप भी अपनी जमींन का मालिकाना हक़ किसी दूसरे नाम से करवाना चाहते है तो वो किस तरीके से होगा वह हम पूरा डिटेल्स से बताएँगे, राजस्थान सरकार ने ज़मीन से जुड़ी जानकारी को लोगों तक आसान तरीके से पहुँचाने के लिए “अपना खाता राजस्थान” नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।
इस पोर्टल की मदद से आप घर बैठे अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं और अगर आप अपनी जमीन का नामांतरण (यानि जमीन के मालिक का नाम बदलवाना) करवाना चाहते हैं, तो उसका ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। अब आपको बार-बार तहसील जाने की ज़रूरत नहीं है। बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप नामांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नामांतरण के लिए आसान तरीका
अगर आप अपनी जमीन के नामांतरण (यानि ज़मीन के मालिक का नाम बदलवाने) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपना खाता राजस्थान पोर्टल पर जाना होगा। ऑनलाइन नामांतरण आवेदन की प्रक्रिया की वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना होगा जिसमे आप कंप्यूटर या फ़ोन में भी ओपन कर सकते है, नामांतरण के विकल्प पर क्लिक करें और होमपेज पर आपको ऊपर की ओर नामांतरण (म्युटेशन ) के लिए आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।

फिर ऑनलाइन फॉर्म ओपन होगा उस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म मिलेगा, उसको जानकारी के साथ भरना है जैसे आपका नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पूरा पता, जमीन की लोकेशन की जानकारी दें ये भरने के बाद जिस जमीन के लिए आप नामांतरण करवाना चाहते हैं, उस जगह की जानकारी भरें जैसे:-
- जिला (District) का नाम
- तहसील (Tehsil) का नाम
- गांव (Village) का नाम

और उसके बाद इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट कर सकते हैं।
नामांतरण का प्रकार चुनें
अपने हिसाब से सही विकल्प पर आगे बढ़ें, जब आप नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो अगला स्टेप होता है ये तय करना कि आप किस कारण से नामांतरण करवाना चाहते हैं। आपके सामने कई तरह के ऑप्शन आएंगे, जैसे
- विरासत के आधार पर नामांतरण (जैसे किसी की मृत्यु के बाद वारिस के नाम पर)
- बैंक लोन से जुड़ा नामांतरण
- हक त्याग (कोई अपनी जमीन का अधिकार किसी और को दे रहा हो)
- गोदनामा नामांतरण (जब किसी को गोद लिया जाता है)
- उपहार में मिली जमीन का नामांतरण
- नाबालिग से बालिग होने पर नामांतरण
रहनमुक्त (बंधक से मुक्त) जमीन का नामांतरण अब आपको इनमें से जो भी आपके मामले में लागू होता है, उसे सेलेक्ट करना है, उसके बाद
जरुरी दस्तावेज़ – नामांतरण के प्रकार अनुसार
| नामांतरण का प्रकार | सलग्न हेतु आवश्यक दस्तावेज़ |
|---|---|
| बैंक से लिए गये ऋण का नामांतरण | पंजीकृत रहन पत्र – या गैर पंजीकृत रहन पत्र |
| रहनमुक्त (ऋणमुक्त) का नामांतरण | मूल रहनमुक्त पत्र |
| विरासत का नामांतरण | मृत्यु प्रमाण पत्र – प्रमाणित वारिस सजरा |
| हकत्याग का नामांतरण | पंजीकृत हकत्याग पत्र |
| उपहार का नामांतरण | पंजीकृत उपहार पत्र |
| नाबालिग से बालिग का नामांतरण | तहसीलदार या उच्चाधिकारी का आदेश – फोटो पहचान पत्र की प्रति (आयु प्रमाण हेतु) |
खाता विवरण की पुष्टि करें
अगले चरण में पोर्टल आपसे पूछेगा कि क्या आपके पास ज़मीन से जुड़ा खाता विवरण (Khata Details) है? इसके लिए यहाँ आपको सिर्फ हाँ या नहीं में जवाब देना होगा। अब अगली स्क्रीन पर आपसे खसरा या खाता संख्या से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। फिर आपको इनमें से किसी एक (खाता नंबर या खसरा नंबर) की जानकारी भरनी होगी। जमीन से जुड़ी पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसे रहनामा पेज कहा जाता है।
यहाँ आपको अपने चुने गए नामांतरण के प्रकार के अनुसार जरूरी जानकारी भरनी होगी। सारी जानकारी सही-सही भर लें, और ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
अब आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ों (जैसे वारिस प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आदि) को एक ही PDF फाइल में जोड़कर पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ये अपलोड हो जाने के बाद आप अपने नामांतरण की स्थिति देख भी सकते है।
- Apna Khata Rajasthan के आर्टिकल पोस्ट में बताई गई जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी इसी तरह और भी कई जानकारी आपको मिलेगी न्यू अपडेट में, पोस्ट को अधिक लाइक करे और कमेंट करे और शेयर जरूर करें, धन्यवाद
सारी जानकारी आपको दी हैं वह सोशल मीडिया और इंटरनेट के द्वारा आर्टिकल पोस्ट के जरिए आप तक पहुंचाई गई हैं।
नामांतरण की स्थिति के हिसाब से जिलों की सूचि
यहाँ आपको राजस्थान के उन सभी जिलों की जानकारी दी जा रही है जहाँ के लिए नामांतरण आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। इन जिलों के नागरिक अपना आवेदन कहाँ तक पहुँचा है, यह आसानी से अपना खाता पोर्टल पर देख सकते हैं।
राजस्थान के सभी जिलों के नाम:-
| 🔹 जिलों के नाम | 🔹 जिलों के नाम | 🔹 जिलों के नाम |
|---|---|---|
| अजमेर | बांसवाड़ा | अलवर |
| बारां | भरतपुर | बाड़मेर |
| बीकानेर | भीलवाड़ा | चुरु |
| चित्तौड़गढ़ | बूंदी | दौसा |
| जयपुर | धौलपुर | डूंगरपुर |
| हनुमानगढ़ | जैसलमेर | जालौर |
| कोटा | झुंझुनू | जोधपुर |
| करौली | नागौर | झालावाड़ |
| राजसमंद | सवाई माधोपुर | प्रतापगढ़ |
| पाली | श्रीगंगानगर | सिरोही |
| टोंक | सीकर | उदयपुर |
इन सभी जिलों के लोग अपना नामांतरण आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। बस अपने जिले का नाम चुनें और देख लें कि आपका आवेदन मंजूर हुआ है या अभी प्रक्रिया में है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको बताया कि राजस्थान सरकार के अपना खाता पोर्टल के जरिए आप अपनी जमीन के नामांतरण आवेदन की स्थिति कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं। अब आप घर बैठे यह जान सकते हैं कि आपका आवेदन कहाँ तक पहुँचा है, मंजूर हुआ है या अभी प्रक्रिया में है।
अगर आपको ये जानकारी काम की लगी हो तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि और लोग भी इस सुविधा का आसानी से फायदा उठा सकें।
Note – हमारे द्वारा इस टॉपिक्स में जो जानकारी बताई है वो एक इंटरनेट और सोशिअल मिडिया प्लेटफॉर्म के जरिये एक बेब पेज फॉर्मेट में आप तक प्रोवाइड करवाई है ! धन्यवाद
